Punjab News: मान सरकार द्वारा माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्लज़ कॉलेज में लड़कियों के होस्टल के निर्माण की शुरुआत- हरपाल सिंह चीमा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्लज़ कालेज, मानसा में लड़कियों के नए होस्टल का नींव पत्थर रखा। इस मौके उन्होंने उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और पंजाब के कोने- कोने से आने वाली बेटियों के लिए सुरक्षित और मानक शिक्षा सुविधाएं सुनिश्चित बनाने के लिए भगवंत मान सरकार की वचनबद्धता को दोहराया।

समागम दौरान सभा को संबोधित करते वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने कहा, ” लगभग 10 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ बनने वाले इस गर्लज़ होस्टल का निर्माण अगले छह महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। यह सुविधा उन छात्राओं को बड़ी राहत देगी जो दूर के इलाकों से पढ़ाई के लिए आती है।”

सभी क्षेत्रों में सर्वपक्क्षीय विकास

उन्होंने आगे घोषणा की कि, “कॉलेज में 13 लाख रुपए की लागत के साथ एक अति- आधुनिक डिजिटल लाईब्रेरी भी स्थापित की जाएगी। यह डिजिटल लाईब्रेरी विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई और मुकाबले की परीक्षाओं की तैयारी में सहायक होगी।” राज्य के व्यापक विकास के एजंडे पर ज़ोर देते वित्त मंत्री ने कहा, ” मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सभी क्षेत्रों में सर्वपक्क्षीय विकास का गवाह बन रहा है।”

Harpal Singh Cheema
Harpal Singh Cheema

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

अपने पिछले दौरे को याद करते उन्होंने कहा, ” मेरी पिछली फेरी दौरान छात्राओं ने रिहायशी सुविधाओं की कमी कारण आ रही मुश्किलों के बारे बताया था। उनकी चिंताओ का तुरंत नोटिस लेते हमने संबंधित विभागों के साथ तालमेल किया और पी.एम- उषा योजना के अंतर्गत इस करोड़ों रुपए के प्रोजैक्ट की शुरुआत की। ” उन्होंने कहा, “होस्टल में 122 छात्राओं के रहने के लिए कमरे होंगे, जो हमारी बेटियों के लिए एक सुरक्षित और सहायक माहौल यकीनी बनाएगे।”

63, 000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी

रोज़गार के मोर्चे पर पंजाब सरकार के रिकार्ड बारे बताते वित्त मंत्री चीमा ने कहा, “पिछले चार सालों में पंजाब के युवाओं को 63, 000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई है। इन पारदर्शी और योग्यता आधारित भर्ती ने जनता का विश्वास बहाल किया है और युवाओं के विदेश जाने के रुझान में स्पष्ट गिरावट आई है। ”

अमन- कानून को बरकरार रखने के बारे सरकार की सख़्त वचनबद्धता को दोहराते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा, ” पंजाब में से नशा और गैंगस्टरों के ख़ात्मे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि राज्य की अमन- कानून की स्थिति को खराब की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ”

इस मौके मानसा के विधायक डा.विजे सिंगला ने भी सभा को संबोधित किया और धन्यवाद प्रकट करते कहा, ” मैं मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का इस अहम बुनियादी ढांचे के लिए धन्यवाद करता हूं, जिसके साथ इस क्षेत्र की छात्राओं को बहुत लाभ होगा। ” प्रोगराम की शुरुआत कालेज के प्रिंसीपल डा.बरिंदर कौर और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डायरैक्टर ( सी.सी.) डा. अमर इन्द्र सिंह के स्वागती भाषण के साथ हुई, जिन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं को मज़बूत करने के लिए सरकार के लगातार सहयोग की प्रशंसा की।

अपनी फेरी दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कैंपस में किक्क- बाक्सिंग के मैच भी देखे, खिलाड़ियों की लगन और अनुशासन के लिए उनका मनोबल बढाया और उनके साथ यादगारी तस्वीरें भी खिंचवाई। इस मौके बुढलाडा के विधायक प्रिंसीपल बुद्ध राम, डिप्टी कमिश्नर मानसा नवजोत कौर, ज़िला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह भुच्चर वित्त मंत्री के ओ.एस.डी तपिन्दर सिंह सोही, डायरैक्टर अमन मित्तल, एस.डी.एम काला राम कांसल, नगर कौंसिल प्रधान सुनील कुमार नीनू और कई अन्य उपस्थित थे।



















Leave a Comment