Mohan Bhagwat RSS New Book: विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा ने RSS प्रमुख भागवत की पुस्तक का पंजाबी भाषा में किया अवलोकन

डेली संवाद, जालंधर। Mohan Bhagwat RSS New Book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत द्वारा वर्ष 2010 से 2020 के बीच शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए प्रमुख संबोधनों का एक महत्वपूर्ण संग्रह “भारतीय शिक्षा दृष्टि” के रूप में सामने आया है। इस पुस्तक का पंजाबी भाषा में विद्या भारती के संपर्क विभाग द्वारा किया गया। इस पुस्तक में डॉ. भागवत के उन विचारों को समाहित किया गया है, जो भारतीय शिक्षा की आत्मा, उद्देश्य और दिशा को स्पष्ट रूप से रेखांकित करते हैं।

विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा (Vijay Nadda) ने इस पुस्तक के अग्रिम प्रति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) की यह पुस्तक न केवल शिक्षा जगत के लिए बल्कि समाज के व्यापक वर्ग के लिए भी एक वैचारिक दस्तावेज के रूप में देखी जा रही है।

संपर्क विभाग ने किया अनुवाद

उन्होंने कहा कि इस पुस्तक का पंजाबी अनुवाद विद्या भारती के पंजाब ईकाई के संपर्क विभाग द्वारा किया गया है। अनुवादित संस्करण को शीघ्र ही आकाशवाणी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है। प्रकाशन से पहले इसकी अग्रिम प्रति का अवलोकन विजय नड्डा ने किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

विजय नड्डा ने कहा कि यह पुस्तक भारतीय शिक्षा परंपरा को समझने और उसे वर्तमान समय की आवश्यकताओं से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। पंजाबी भाषा में इसका प्रकाशन पंजाब सहित उत्तर भारत के शिक्षा प्रेमियों, शिक्षकों और विचारकों तक इन विचारों को पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत में सरसंघचालक की यह पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Comment

Exit mobile version