Bihar News: सब-इंस्पेक्टर का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बिहार। Bihar News: खाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि सब-इंस्पेक्टर का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार (Bihar) के बगेन गोला थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस अधिकारी एक निजी समारोह के दौरान महिला डांसर के साथ मअश्लील हरकतें करते नजर आ रहा हैं।

महकमे में मचा हड़कंप

इस घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दारोगा मनीष कुमार डीजे की धुन पर बेसुध होकर थिरकते दिख रहे हैं। वीडियो में वह न केवल महिला डांसर के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में हैं, बल्कि उसे गोद में उठाकर डांस कर रहे हैं और बाहों में जकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बक्सर एसपी शुभम आर्य ने तत्काल प्रभाव से इसका संज्ञान लिया है। एसपी ने विभागीय अधिकारियों को वीडियो की सत्यता और घटना के समय व स्थान की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी दारोगा के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



















Leave a Comment