Haryana News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरू, 28 फरवरी तक करें पंजीकरण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: भारत सरकार की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (सत्र 2025-26) के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक विद्यार्थी National Scholarship Portal (NSP) के आधिकारिक पोर्टल https://scholarships.gov.in/ पर जाकर समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC) एवं पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण उनकी पढ़ाई बाधित न हो।

सरकार का उद्देश्य है कि समाज के वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के समान अवसर मिलें और वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकें। पात्र विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।



















Leave a Comment