Punjab News: पंजाब में किसान ने पत्नी-बेटे को गोली मार खुद को भी किया शूट, हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक किसान द्वारा अपने परिवार को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला फिरोजपुर (Firozpur) के गांव बाजिदपुर में एक 37 वर्षीय किसान ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी फिर 3 वर्षीय बेटे को गोली मारी, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

Crime
Crime

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसान खेतीबाड़ी के साथ-साथ कबड्डी का खिलाड़ी भी था। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

वहीं उसका बड़ा बेटा स्कूल गया हुआ था। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



















Leave a Comment