Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab Weather Update: आंधी, बारिश और ओलों की संभावना, पंजाब में मौसम विभाग का अलर्ट; चंडीगढ़ में ठंडक बढ़ी

    Punjab Weather Update: आंधी, बारिश और ओलों की संभावना, पंजाब में मौसम विभाग का अलर्ट; चंडीगढ़ में ठंडक बढ़ी

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal18 February, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab Weather Update: आंधी, बारिश और ओलों की संभावना, पंजाब में मौसम विभाग का अलर्ट; चंडीगढ़ में ठंडक बढ़ी
    Rain Alert In Punjab
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, मोहाली। Punjab Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने मंगलवार, 18 फरवरी को पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

    Punjab Weather Update
    Punjab Weather Update

    आंधी चलने की चेतावनी

    मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गरज के साथ बिजली चमकने और आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ में भी आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और बारिश का माहौल बना हुआ है। सेक्टर-48 में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई। हालांकि राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मानसा में सर्वाधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    Punjab Weather Update
    Punjab Weather Update

    तापमान में 2 से तीन डिग्री की बढ़ोतरी

    मौसम विभाग (IMD) के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद आगामी दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 19 फरवरी से 23 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है और इस दौरान किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और आसपास के पंजाब क्षेत्र के ऊपर समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय है, जो लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इन प्रणालियों के असर से ही राज्य में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।



















    No related posts.

    Chandigarh Daily News Daily News In Hindi Daily Update Hindi News Latest News Latest News In Hindi Mansa Records 29C Punjab Punjab News Punjab news In Hindi Punjab Weather Punjab Weather Update Temp Above Normal Today Hindi NEWS Weather Clear Tomorrow Weather Update
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab: पंजाब पुलिस का बड़ा ऐलान, गैंगस्टरों की सूचना पर 10 लाख का इनाम
    Next Article Jalandhar News: स्कूटी सवार लुटेरों का आतंक, घर जा रही दो लड़कियों को बनाया निशाना
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.