Punjab News: पंजाब के युवक की ऑस्ट्रेलिया में नदी में डूबने से मौत, परिवार कर रहा था बेटे की शादी की तैयारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, राजपुरा। Punjab News: विदेश में पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब (Punjab) के युवक की विदेश में नदी में डूबने से मौत हो गई है जिससे परिवार में चीख पुकार मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की ऑस्ट्रेलिया (Australia) में नदी में डूबने से मौत हो गई है। इसके साथ ही उसके दोस्त की भी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सचिन (31) के रूप में हुई है जो पटियाला (Patiala) के राजपुरा के फोकल प्वाइंट स्थित स्टार एन्क्लेव का रहने वाला था।

मृतक युवक की फाइल फोटो
मृतक युवक की फाइल फोटो

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं दोस्त की पहचान साहिल के रूप में हुई है जो हरियाणा के इंद्री का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सचिन सिडनी (Sydney) से ग्लैनिफर कस्बे के पास कॉफ्स हार्बर शहर में दोस्त और मंगेतर के साथ घूमने आया था। यहां नदी में नहाते समय सचिन और साहिल पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।

मृतक सचिन ऑस्ट्रेलिया (Australia) में अपनी बहन के पास रह रहा था। वहीं, साहिल एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि सचिन इसी महीने ऑस्ट्रेलिया से राजपुरा आने वाला था और उसकी शादी थी। जानकारी अनुसार 25 जनवरी को छुट्टी के दिन सचिन अपने बचपन के दोस्त साहिल और मंगेतर के साथ घूमने गया था।

Australia News
Australia News

सिडनी से ग्लैनिफर में सचिन और साहिल नदी में नहाने उतर गए। पानी की गहराई का पता न होने की वजह से दोनों डूब गए। इसी बीच सचिन की मंगेतर दोनों को बचाने की कोशिश भी की लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाई।



















Leave a Comment