Rahul Gandhi: राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में संसद के बाहर तकरार, राहुल ने बिट्टू को गद्दार कहा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rahul Gandhi: लोकसभा से निलंबित विपक्ष के 8 सांसद द्वारा संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। सांसद जो पोस्टर लिए हैं, उस पर लिखा है- पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड (प्रधानमंत्री ने समझौता किया)।

वहीं पोस्टर पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे, पीएम नरेंद्र मोदी और जेफ्री एपस्टीन की तस्वीर है। बता दे कि बीते दिन इन सभी सांसदों को चेयर की तरफ पेपर उछालने की शिकायत पर पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया था।

राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में संसद के बाहर तकरार
राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में संसद के बाहर तकरार

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस दौरान सामने से रवनीत बिट्‌टू आए तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मेरा ट्रेटर फ्रेंड आ रहा है। इस दौरान राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया लेकिन रवनीत बिट्‌टू ने हाथ नहीं मिलाया। रवनीत बिट्‌टू ने राहुल गांधी को कहा कि आप देश के हित के लिए अच्छा नहीं कर रहे।

इस दौरान दोनों तरफ से तीखी तकरार हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि चिंता मत करो मेरे गद्दार दोस्त, तुम वापस आओगे। वहीं लोकसभा में बजट सत्र के छठवें दिन कार्यवाही शुरू होते ही अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर विपक्ष द्वारा हंगामा किया गया।



















Leave a Comment