Weather Update: फरवरी के आखिरी दिन मौसम में अचानक बदलाव, IMD ने जताई चिंता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: आज फरवरी का आखिरी दिन है, और मार्च शुरू होने से पहले ही मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कुछ स्थानों पर तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है। होली से पहले ही लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश जारी रहेगी।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, और इनका प्रभाव हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और हिमपात के रूप में देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव जलवायु पैटर्न में तेजी से परिवर्तन का संकेत है, इसलिए आने वाले कुछ दिन महत्वपूर्ण होंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग ने मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में तीव्र परिवर्तन की भविष्यवाणी की है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में अभी भी शीतकाल पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

आने वाले दिनों में एनसीआर में पूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा। आसमान अधिकतर साफ रहेगा और बादल कम छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 28 फरवरी से 2 मार्च तक इस क्षेत्र में शुष्क मौसम रहेगा, जिसके कारण दिन के समय धूप अधिक खिलेगी।



















Leave a Comment