Jalandhar News: जालंधर में कारोबारी से 19 लाख रुपए की लूट, बंदूक के बल पर लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में लूट और चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन लूटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला जालंधर (Jalandhar) से सामने आ रहा है। सुबह जहां शहर के पाश इलाके में AAP नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं दोपहर में हथियार के बल पर लूट हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में लूटेरों द्वारा कारोबारी से लाखों की लूट कर ली गई है। घटना जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 में HDFC बैंक के बाहर हुई है यहां लुटेरे एक कार सवार दंपति से लाखों की नकदी से बैग भरा छीनकर फरार हो गए है।

Loot In Jalandhar
Loot In Jalandhar

19 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार

वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि उसके पति कार पार्क कर रहे थे और वह किसी को पेमेंट करने लिए बैंक के बाहर खड़ी थी। 19 लाख रुपए से भरा बैग उसके हाथ में था। इस दौरान लुटेरे उसके हाथों से बैग छीन ले गए।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया बताया जा रहा है कि लुटेरे 2 लोग थे। उसके हाथों पर तलवार जैसी चीज थी। महिला ने कहा कि उनकी आर्टिफिशयल ज्वैलरी की दुकान है। सुबह फुटबॉल चौक की विजय नगर स्थित अन्य बैंक से 17 लाख 10 हजार रुपए कैश लेकर आए थे। इसमें 2 लाख घर से लेकर रखे थे। उन्होंने यह नगदी किसी को देनी थी।

Loot News
Loot News

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने महिला द्वारा मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही आस पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।



















Leave a Comment