Holi Celebration: दीपक बाली ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने साथ मनाई होली

पंजाब आम आदमी पार्टी के महासचिव एवं पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • ईमानदारी की बेईमानी पर हुई जीत को समर्पित है यह होली
  • ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता नाचते-गाते रहे
  • जनता का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, दिल्ली/जालंधर। Holi Celebration: होली के पावन अवसर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के आवास पर पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाई। रंग, गुलाल और ढोल-नगाड़ों की थाप से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

सुबह से ही मनीष सिसोदिया के घर के बाहर और अंदर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही अरविंद केजरीवाल वहां पहुंचे, समर्थकों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

Deepak Bali News Update
Deepak Bali News Update

गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं

होली (Holi) के इस अवसर पर पंजाब आम आदमी पार्टी के महासचिव एवं पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

दीपक बाली ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवसर केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सच्चाई और संघर्ष की जीत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं ने कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना किया है। “हमारे नेताओं को बदनाम करने की कोशिशें हुईं, लेकिन जनता का विश्वास और सच्चाई की ताकत हमेशा हमारे साथ रही। आज का यह उत्सव उसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह होली इमानदारी की बेइमानी पर हुई जीत को समर्पित है।

जनता के मुद्दों को प्राथमिकता

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और आगे भी जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने उनकी पार्टी को बदनाम करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन अरविंद केजरीवाल औऱ मनीष सिसोदिया का “कट्टर ईमानदारी” का रंग इतना पक्का है कि वह किसी भी साजिश से फीका नहीं पड़ सकता।

उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और जनहित के मुद्दों पर काम किया है। हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है। जनता का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस कारण कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Deepak Bali News Update
Deepak Bali News Update

गुलाल से सराबोर

ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता नाचते-गाते रहे। देशभक्ति गीतों और पार्टी के नारों के बीच नेताओं को गुलाल से सराबोर कर दिया गया। पूरा परिसर रंगों से सजा हुआ नजर आया और माहौल में उत्साह और ऊर्जा साफ दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *