Gold-Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अमेरिकी अधिकारियों के हालिया बयानों के बाद बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ।

ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता का असर कीमती धातुओं पर भी दिखाई दे रहा है। चांदी की कीमत 1560 रुपये गिरकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 560 रुपये गिरकर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

कीमतों में हल्की बढ़त

राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम रु10 महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोना भी प्रति 10 ग्राम रु10 बढ़ा है। पिछले दो दिनों के रुझान पर नजर डालें तो सोने में तेज उछाल देखने को मिला है।

Silver Price Hiked
Silver Price

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

24 कैरेट सोना दो दिनों में कुल रु710 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में भी दो दिनों में रु660 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में भी लगातार तेजी बनी हुई है।

राजधानी में एक किलो चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की गिरावट के बाद पिछले दो दिनों में चांदी की कीमत रु10,100 प्रति किलो तक बढ़ गई है, जिससे बाजार में फिर से मजबूती का संकेत मिल रहा है।



















Leave a Comment