Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - देश - GST News: जीएसटी के दो अफसरों ने मांगी 1.25 करोड़ की रिश्वत, 20 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार, दलाल भी काबू

    GST News: जीएसटी के दो अफसरों ने मांगी 1.25 करोड़ की रिश्वत, 20 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार, दलाल भी काबू

    Daily SamvadBy Daily Samvad9 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    GST News: जीएसटी के दो अफसरों ने मांगी 1.25 करोड़ की रिश्वत, 20 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार, दलाल भी काबू
    GST Bogus Billing Scam
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नासिक। GST Scam News: महाराष्ट्र के नासिक (Nasik) में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की मुंबई (Mumbai) टीम ने GST स्टेट टैक्स विभाग के दो अधिकारियों सहित तीन लोगों को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नासिक के पाथर्डी स्थित वस्तु एवं सेवा कर (GST) कार्यालय में की गई। एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है।

    एसीबी मुंबई (ACB Mumbai) के सहायक पुलिस आयुक्त विजय चव्हाण ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जीएसटी (GST) स्टेट टैक्स डिप्टी कमिश्नर सोमनाथ दत्तू पेज (47), असिस्टेंट स्टेट टैक्स कमिश्नर मच्छिंद्र डोंडे (55) और एक अन्य व्यक्ति अमित हीरामन जाधव (36) शामिल हैं। तीनों को नासिक के पाथर्डी इलाके से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे रिश्वत की रकम स्वीकार कर रहे थे।

    GST चोरी से जुड़ा मामला

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता एक व्यवसायी है जिसका जीएसटी (GST) से संबंधित एक महत्वपूर्ण मामला लंबित था। आरोप है कि स्टेट टैक्स विभाग के इन अधिकारियों ने व्यवसायी की जीएसटी (GST) फाइल को क्लियर करने के लिए उससे भारी भरकम रिश्वत की मांग की थी। अधिकारियों ने कथित तौर पर शुरुआत में 1.25 करोड़ रुपये की मांग की थी। बाद में बातचीत के दौरान यह रकम घटाकर एक करोड़ रुपये तय कर दी गई।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    बताया जा रहा है कि रिश्वत की इस रकम को किस्तों में देने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत पहली किश्त के रूप में 20 लाख रुपये देने पर सहमति बनी। यह रकम शुक्रवार शाम को देने का समय तय किया गया था। हालांकि, व्यवसायी ने अधिकारियों की इस मांग से परेशान होकर इसकी शिकायत एसीबी के मुंबई कार्यालय में दर्ज कराई।

    GST Officers Arrested
    GST Officers Arrested

    ACB ने जाल बिछाया

    शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की प्राथमिक जांच की और आरोपों की पुष्टि होने पर जाल बिछाने की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर आरोपियों से मिलने भेजा गया, जबकि एसीबी की टीम आसपास निगरानी कर रही थी। जैसे ही आरोपियों ने 20 लाख रुपये की रकम स्वीकार की, एसीबी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने नासिक के पाथर्डी स्थित जीएसटी कार्यालय में भी तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक आरोपी अधिकारी के कार्यालय से दो लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए। अधिकारियों का कहना है कि यह रकम भी संदिग्ध है और इसकी जांच की जा रही है कि इसका संबंध किसी अन्य लेन-देन या रिश्वत से तो नहीं है।

    नेटवर्क का होगा भंडाफोड़

    एसीबी के अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में और भी कई पहलुओं की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इन अधिकारियों ने पहले भी अन्य व्यापारियों से इसी तरह रिश्वत की मांग की थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

    इस कार्रवाई के बाद व्यापारिक समुदाय में काफी चर्चा है। कई व्यापारियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त संदेश जाएगा। वहीं एसीबी ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी उनसे रिश्वत मांगता है तो वे तुरंत इसकी शिकायत करें।

    फिलहाल एसीबी की टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।



















    No related posts.

    ACB Mumbai Amit Hiraman Jadhav Anti Corruption Bureau Bribery Case corruption News Government Officer Arrested GST GST Bogus Billing GST Department GST File Clearance Bribe GST Scam Machhindra Donde Maharashtra News Nashik News Somnath Dattu Page State Tax Department
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: नितिन कोहली ने महिला दिवस समारोह का आयोजन किया, जालंधर में सशक्त महिलाओं को किया सम्मानित
    Next Article Punjab: पंजाब में 9 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर काबू
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.