Himachal News: हिमाचल में भीषण हादसा, जालंधर के 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, डलहौजी। Himachal News:  डलहौजी-करेलनू सड़क मार्ग पर एक पर्यटक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें तीन पर्यटकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल लड़की को पठानकोट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही निधन हो गया।

घायलों में एक को पठानकोट रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज सिविल अस्पताल डलहौजी (Dalhousie) में जारी है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे और सभी जालंधर (Jalandhar) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी डलहौजी घूमने आए थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

गांधी चौक के पास हादसा

हिमाचल (Himachal) प्रदेश के डलहौजी (Dalhousie) में यह हादसा गांधी चौक के पास करेलनू रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर लगभग डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

रात के अंधेरे और खाई की गहराई के कारण राहत-बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय राहत दल ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हमेशा सावधानी बरतें

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क की फिसलन, तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन नियंत्रण खोने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पर्यटन स्थल के पास हुई इस दुर्घटना ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस ने आगाह किया है कि ड्राइविंग के दौरान हमेशा सावधानी बरतें और रात में फिसलन भरे रास्तों पर विशेष ध्यान दें।



















Leave a Comment