Bus Accident: सवारियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा, 5 की मौत और 10 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, ओडिशा। Bus Accident: सवारियों से भरी बस के साथ भयानक सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा (Odisha) के नयागढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर तकरा घाटी के पास हुई।

बस में सवार थे 60 यात्री

जानकारी मुताबिक बरहमपुर से हरिशंकर जा रही इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही चालक समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू, सुमति साहू और बस चालक प्रबीन साहू के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हादसे में घायल हुए यात्रियों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।



















Leave a Comment