डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक के पास स्थित होटल अंबेसडर (Ambassador) और होटल प्राइम रेगालिया (Prime Regalia) के खिलाफ बड़ी कार्ऱवाई हो सकती है। इसे लेकर होटल मालिक और वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ केस दायर किया गया है। इस पर 20 मार्च को सुनवाई है।

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने बताया कि होटल अंबेसडर (Ambassador) और होटल प्राइम रेगालिया (Prime Regalia) प्रबंधन ने करोड़ों रुपए की वन विभाग की जमीन हड़प कर इस पर व्यवसायिक गतिविधियां कर रहे हैं। करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को पार्किंग बना दिया गया, जबकि इसे लेकर वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई।

जरनैल सिंह पर भी आरोप

वन विभाग के अधिकारी जरनैल सिंह पर भी आरोप लगाया गया है। करणप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के जरनैल सिंह की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर होटल अंबेसडर (Ambassador) और होटल प्राइम रेगालिया (Prime Regalia) प्रबंधन ने कब्जा कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिकायतकर्ता ने कहा है कि अगर सरकार ने इस पर कोई कार्ऱवाई नहीं की तो सरकार, वन विभाग और होटल प्रबंधन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। इसे लेकर सरकार ने वन विभाग के अधिकारी जरनैल सिंह को नोटिस जारी कर 20 मार्च को तलब किया है। इस संबंध में होटल प्रबंधन और वन अधिकारी का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष रखने से इंकार कर दिया।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version