डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब (Punjab) में सरेआम बच्ची के अपहरण की खबर सामने आ रही है। खबर है कि साढ़े 4 साल की बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने से दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली (Mohali) में साढ़े चार साल की एक बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने से दिनदहाड़े किडनैप कर लिया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्ची स्कूटी पर अपने दादा-दादी के साथ बैठी दिखाई दे रही थी।

कार पर लटक गए दादा-दादी

फुटेज के अनुसार, दो युवक बाइक पर आए और बच्ची को छीनने की कोशिश की, जिससे स्कूटी गिर गई। इसी बीच वहां एक कार आई, जिसमें से कुछ लोग उतरे और बच्ची को उठाकर ले गए। दादा-दादी ने बच्ची को छुड़ाने के लिए कार के आगे लटकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर कार को आगे बढ़ाता रहा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची की मां से कस्टडी को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है और उन्हें शक है कि मां ने ही बच्ची को अगवा करवाया। इस घटना में बच्ची के माता-पिता दोनों घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बच्ची की मां और अन्य के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया है। बच्ची को रिकवर कर लिया गया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version