Jalandhar News: ईद-उल-फितर के अवसर पर नितिन कोहली ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मोहब्बत, अमन और भाईचारे के पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर के अवसर पर जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने सभी मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नितिन कोहली विशेष रूप से अब्दुल बारी सलमानी (चेयरमैन, मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड) के निवास स्थान पर पहुंचे और उनके साथ मिलकर ईद (Eid) का त्योहार मनाया। दोनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और समाज में भाईचारे व सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दिया।

ईद हमें प्रेम और मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता

इस दौरान नितिन कोहली ने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, सहयोग और एकता का संदेश देता है और मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी इसी तरह जनसेवा करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में अमन, तरक्की और भाईचारे को बनाए रखने के लिए सभी का एकजुट होना बेहद जरूरी है। अंत में उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन त्योहार हर घर में खुशियां, सुख-समृद्धि और उन्नति लेकर आए।

Leave a Comment

Exit mobile version