Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में सफाई मुलाजिमों की हड़ताल, वेतन न मिलने पर प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के सफाई मुलाजिमों ने एक बार फिर वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को गुस्साए मुलाजिमों ने कूड़े से भरे ट्रकों को नगर निगम मुख्यालय के बाहर लाकर खड़ा कर दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

Sanitation Workers' Strike at Jalandhar Municipal Corporation
Sanitation Workers’ Strike at Jalandhar Municipal Corporation

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सफाई कर्मचारियों के नेता सनी सहोता और उनके साथियों ने मेयर कार्यालय के सामने भी विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई महीनों से वेतन लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुलाजिमों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी

इस हड़ताल का असर शहर (Jalandhar) की सफाई व्यवस्था पर पड़ना शुरू हो गया है। कूड़ा उठान (लिफ्टिंग) पूरी तरह ठप होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में जालंधर की सड़कों पर कूड़े के ढेर लग सकते हैं। इससे न केवल लोगों को परेशानी होगी, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ सकते हैं।

Sanitation Workers' Strike at Jalandhar Municipal Corporation
Sanitation Workers’ Strike at Jalandhar Municipal Corporation

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

नगर निगम अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई ठोस आश्वासन सामने नहीं आया है। वहीं, कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। शहरवासियों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है, ताकि स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।



















Leave a Comment