डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब खादी एंड विलेज इंडस्ट्री बोर्ड के नव नियुक्त चेयरमैन काकू आहलुवालिया ने आज औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन विशेष तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने आहलुवालिया को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों और कई सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की। सभी ने काकू आहलुवालिया का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पंजाब (Punjab) में खादी और गांव आधारित उद्योगों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

काकू आहलुवालिया ने चेयरमैन का पदभार किया ग्रहण

इस मौके पर काकू आहलुवालिया ने कहा कि पंजाब खादी एंड विलेज इंडस्ट्री बोर्ड का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करना और पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य के गांवों में छोटे उद्योगों को मजबूत करना, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और खादी उत्पादों को आधुनिक बाजार से जोड़ना होगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि काकू आहलुवालिया के नेतृत्व में बोर्ड नई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेगा और खादी तथा ग्रामोद्योग क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

काकू आहलुवालिया ने चेयरमैन का पदभार किया ग्रहण

समारोह के अंत में आहलुवालिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और पंजाब के गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे।

काकू आहलुवालिया ने चेयरमैन का पदभार किया ग्रहण

इस दौरान CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन विशेष तौर पर मौजूद रहे। वहीं जालंधर से संत समाज के अतिरिक्त जालंधर इंप्रूवमेंट टेस्ट के पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह आहलुवालिया, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, हल्का सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली, नार्थ इंचार्ज दिनेश ढल्ल, मेयर वनीत धीर, हरपाल चड्ढा, पार्षद दीपक शारदा आदि मौजूद रहे।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version