LPG Booking Rules: एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, पढ़े

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। LPG Booking Rules: खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति ने वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति श्रृंखला को बुरी तरह प्रभावित किया है। कच्चे माल की कमी और आयात प्रतिबंधों का हवाला देते हुए तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी वृद्धि की है।

राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतें अब 944 रुपये तक पहुंच गई हैं। तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में 114 रुपये की वृद्धि की है। कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, तेल कंपनियों ने गैस बुकिंग के नियमों को भी सख्त कर दिया है।

15 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दी अवधि

आपूर्ति में कमी और स्टॉक कम होने के कारण बुकिंग अवधि 15 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। इसका मतलब यह है कि यदि किसी उपभोक्ता ने महीने की पहली तारीख को सिलेंडर बुक किया और वह दूसरी तारीख को डिलीवर हुआ, तो वे डिलीवरी के 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पहले यह समय कम होता था। कंपनियों ने अब स्टॉक को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस सिलेंडर बुक करने के नियमों में बदलाव किया है। पहले दूसरे सिलेंडर की बुकिंग अवधि 15 दिन थी, लेकिन अब नए नियमों के अनुसार, उपभोक्ताओं को दूसरी बुकिंग के लिए 25 दिन तक इंतजार करना होगा।

कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी

बता दे कि इजराइल-ईरान युद्ध के दौरान, पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की है, जो शनिवार से प्रभावी हो गई है। इस अचानक मूल्य वृद्धि के बाद, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को लेकर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है।



















Leave a Comment