डेली संवाद, नई दिल्ली। LPG Cylinders Shortage: ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में उठापटक के बीच भारत सरकार ने पूरे देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम (ECA) लागू करने का फैसला किया है।

इसका उद्देश्य एलपीजी (LPG) और सीएनजी (CNG) की आपूर्ति में व्यवधान से आम जनता को बचाना है। हाल के दिनों में कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि गैस सिलेंडर बुक कराने के बावजूद उन्हें 4-5 दिनों से सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

सीमित मात्रा में गैस उपलब्ध

इसके बाद सरकार ने आवश्यक सेवाओं और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। कुछ उद्योगों को अब सीमित मात्रा में ही गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

LPG Cylinder Crisis

आम आदमी पर नहीं पड़ेगा असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का असर आम आदमी पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक उथल-पुथल के दौरान जनता का भरोसा बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरकार ने जनता को आश्वस्त किया है कि देश में तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने संकट के समय आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली विकसित की है और यह जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।

गैस की कोई कमी नहीं

सरकार का दावा है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की कोई कमी नहीं है और एलपीजी-सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सरकार ने कहा है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी और इनमें वृद्धि नहीं होगी।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version