Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - मनोरंजन - Malamaal Weekly 2: 17 साल बाद लौटेगी ‘मालामाल वीकली’, सीक्वल में जुड़ेंगे पुराने सितारे

    Malamaal Weekly 2: 17 साल बाद लौटेगी ‘मालामाल वीकली’, सीक्वल में जुड़ेंगे पुराने सितारे

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal2 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Malamaal Weekly 2: 17 साल बाद लौटेगी ‘मालामाल वीकली’, सीक्वल में जुड़ेंगे पुराने सितारे
    Malamaal Weekly Movie
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, मुंबई। Malamaal Weekly 2: बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फिल्म Malamaal Weekly का सीक्वल बनने जा रहा है। इस बात की पुष्टि अभिनेता Paresh Rawal ने हाल ही में एक इंटरव्यू में की। उन्होंने साफ कहा कि वे इस नए प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में इसकी तैयारियां शुरू होने की चर्चा तेज हो गई है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने एक नया कॉन्सेप्ट तैयार किया है। यह कहानी पहले भाग की सीधी कड़ी नहीं होगी, बल्कि फ्रेंचाइजी को नए अंदाज और नए परिवेश में पेश किया जाएगा। इस बार भी कहानी ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जहां गांव के कुछ लोग बड़ी रकम हासिल करने के लिए अजीबोगरीब और हास्यास्पद कोशिशें करते नजर आएंगे।

    rajpal yadav
    rajpal yadav

    परेश ने फिल्म के लिए हामी भर दी

    सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में अलग किरदार होंगे, लेकिन कॉमेडी और लालच के इर्द-गिर्द घूमती कहानी की मूल भावना बरकरार रहेगी। परेश रावल ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। वहीं Rajpal Yadav और Riteish Deshmukh से भी संपर्क किया गया है। माना जा रहा है कि अगर सब कुछ तय रहा तो जल्द ही स्टारकास्ट को लेकर आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    गौरतलब है कि ‘मालामाल वीकली’ साल 2006 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन Priyadarshan ने किया था। फिल्म में ओम पुरी, असरानी, राजपाल यादव और रितेश देशमुख जैसे कलाकार नजर आए थे। लगभग 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 42 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

    दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया

    फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी Waking Ned से प्रेरित थी। इसकी कहानी लाहोली गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक ग्रामीण की लॉटरी जीतने के बाद मौत हो जाती है और पूरा गांव इनाम की रकम पाने की जुगत में लग जाता है।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो परेश रावल जल्द ही फिल्म ‘भूत बंगला’ में Akshay Kumar के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वे ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘भागम भाग 2’ में भी दिखाई देंगे।



















    No related posts.

    Actor Rajpal Yadav Bollywood News Daily News Daily News In Hindi Daily Update Entertainment News Hindi News Latest News Latest News In Hindi Malamaal Weekly 2 Malamaal Weekly 2 Sequel Malamaal Weekly Flim Movie Paresh Rawal Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: जालंधर में बाइक समेत गड्ढे में गिरा युवक, मौत
    Next Article Chandra Grahan 2026: मार्च की शुरुआत में चंद्र ग्रहण, कितने बजे शुरू होगा? यहां जानें पूरी टाइमिंग
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.