Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: कनाडा की बड़ी कार्रवाई: पंजाबी मूल के दो गैंगस्टर देश निकाला

    Punjab News: कनाडा की बड़ी कार्रवाई: पंजाबी मूल के दो गैंगस्टर देश निकाला

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal19 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: कनाडा की बड़ी कार्रवाई: पंजाबी मूल के दो गैंगस्टर देश निकाला
    Canada Deports Gangsters Arshdeep Singh and Sukhnaaz
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: कनाडा में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने पंजाबी मूल के दो गैंगस्टरों अर्शदीप सिंह और सुखनाज सिंह संधू को देश से डिपोर्ट कर दिया है। दोनों पर रंगदारी मांगने, संगठित अपराध में शामिल होने और अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के गंभीर आरोप थे। एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया है कि कनाडा की धरती पर अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    CBSA ने 18 मार्च को जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में इस कार्रवाई की जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि उसने ऐसे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया है, जो कनाडा में रहकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। इस अभियान के तहत अब तक 372 इमिग्रेशन जांच शुरू की जा चुकी हैं। इनमें से 70 लोगों के खिलाफ निष्कासन आदेश जारी हुए हैं, जबकि 35 अपराधियों को पहले ही देश से बाहर निकाला जा चुका है।

    Representative image.
    Representative image.

    भारतीय मूल के युवकों को डिपोर्ट किया

    अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में जिन दो भारतीय मूल के युवकों को डिपोर्ट किया गया है, उनमें अर्शदीप सिंह और सुखनाज सिंह संधू शामिल हैं। दोनों के खिलाफ रंगदारी वसूली और संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा होने के पुख्ता सबूत मिले थे। इन मामलों को कनाडा में बढ़ते गैंग नेटवर्क और प्रवासी समुदायों को मिल रही धमकियों के संदर्भ में गंभीरता से लिया गया।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    अर्शदीप सिंह का मामला खास तौर पर चौंकाने वाला है। वह वर्ष 2022 में स्टडी परमिट पर बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर कनाडा (Canada) गया था। शुरुआती समय में पढ़ाई के लिए गया यह युवक धीरे-धीरे आपराधिक गिरोहों के संपर्क में आ गया और जल्द ही अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। CBSA की जांच में सामने आया कि वह जबरन वसूली, फायरिंग की घटनाओं, ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। नवंबर 2025 में एजेंसी ने उसे गिरफ्तार किया।

    Canada News
    Canada 

    अर्शदीप सिंह को ‘पब्लिक डेंजर’ घोषित किया

    जांच के बाद कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड (IRB) ने अर्शदीप सिंह को “पब्लिक डेंजर” घोषित कर दिया। दिसंबर 2025 में उसके खिलाफ निष्कासन आदेश जारी किया गया। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उसे कड़ी निगरानी में कनाडा से बाहर भेज दिया गया।

    दूसरे मामले में सुखनाज सिंह संधू, जो 2016 से कनाडा में अस्थायी निवासी के रूप में रह रहा था, को भी संगठित अपराध में शामिल पाया गया। नवंबर 2025 में उसकी गिरफ्तारी हुई और जांच में उसे “ऑर्गनाइज्ड क्रिमिनैलिटी” के तहत दोषी ठहराया गया। करीब एक दशक तक कनाडा में रहने के बाद उसे भी हाल ही में डिपोर्ट कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि ये दोनों मामले उन लोगों के लिए सख्त संदेश हैं, जो विदेश जाकर अपराध का रास्ता अपनाते हैं।

    Ransom
    Ransom

    रंगदारी मांगने की घटनाएं बढ़ी- CBSA

    CBSA ने बताया कि कनाडा में हाल के महीनों में भारतीय मूल के व्यापारियों को धमकी भरे कॉल और रंगदारी मांगने की घटनाएं बढ़ी थीं। खासकर ‘पैसिफिक’ और ‘प्रेयरी’ क्षेत्रों में ऐसे मामलों की निगरानी अगस्त 2025 से तेज की गई थी, जिसे बाद में ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) तक विस्तार दिया गया। इन घटनाओं के मद्देनजर एजेंसी ने सख्त कार्रवाई शुरू की है।

    एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में कनाडा हर सप्ताह औसतन 400 ऐसे लोगों को देश से बाहर कर रहा है, जिनके पास वहां रहने का कानूनी अधिकार नहीं है या जो किसी न किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए गए हैं। इसके अलावा, कनाडा सरकार ने “कनाडा बॉर्डर प्लान” के तहत 30.4 मिलियन डॉलर का बजट भी निर्धारित किया है, जिसका उद्देश्य हर साल लगभग 20,000 अवैध या आपराधिक प्रवासियों को देश से बाहर करना है। इस योजना के तहत 1,000 नए बॉर्डर अधिकारियों की भर्ती भी की जा रही है।



















    No related posts.

    Arshdeep Singh Big Breaking News Big News Breaking News Canada Deports Gangsters Canada News CBSA Daily News Daily News In Hindi Daily Update Extortion CBSA Statement Hindi News Latest News Latest News In Hindi Ludhiana News Punjab Punjab News Punjab news In Hindi Sukhnaaz Today Hindi NEWS कनाडा गैंगस्टर गैंगस्टर अर्शदीप सिंह सुखनाज डिपोर्ट पंजाबी मूल रंगदारी
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAccident News: जालंधर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार का कहर, पोल-डिवाइडर से टकराई कार, दो गंभीर
    Next Article Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने गैस एजेंसी पर मारा छापा, लोगों की शिकायतें सुनी, अफसरों के खिलाफ कार्ऱवाई के आदेश
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    19 May, 2026

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    19 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    By Mansi Jaiswal19 May, 20260

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

    St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप आयोजित

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.