डेली संवाद, लुधियाना। Punjab IT Raid in Ludhiana: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में आयकर विभाग (Income Tax  Department) ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रमुख कारोबारी प्रतिष्ठान सलूजा मोम एंड मी के तीन ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया। यह कार्रवाई आयकर विभाग की रेंज-1 टीम द्वारा की गई, जिससे व्यापारिक हलकों में हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में विभागीय अधिकारी दोपहर करीब 12 बजे जवाहर नगर कैंप, बीआरएस नगर और घुमार मंडी स्थित शो-रूम पर एक साथ पहुंचे। टीम के पहुंचते ही सभी परिसरों में जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने सबसे पहले स्टॉक का मिलान करने के लिए स्टॉक टेकिंग का कार्य शुरू किया, जो खबर लिखे जाने तक जारी था।

टीम द्वारा जांच जारी

सूत्रों के मुताबिक, सर्वे के दौरान आयकर विभाग (Income Tax  Department) की टीम द्वारा व्यापार से जुड़े दस्तावेज, बिलिंग रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और अन्य वित्तीय कागजात की बारीकी से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य कारोबार में किसी भी प्रकार की अनियमितता या टैक्स चोरी का पता लगाना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आयकर विभाग (Income Tax  Department)  की इस कार्रवाई के चलते संबंधित प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित रहा और कर्मचारियों में भी हलचल देखने को मिली। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

व्यापारिक वर्ग में चर्चा का माहौल

बताया जा रहा है कि यह सर्वे देर शाम तक जारी रह सकता है। फिलहाल अधिकारी सभी पहलुओं की गहन जांच कर रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यापारिक वर्ग में चर्चा का माहौल है और सभी की नजरें अब आयकर विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version