डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के दो सदस्यों को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के खट्टराये खुर्द निवासी मनिंदर सिंह और अमृतसर (Amritsar) के फिरवाड़िया निवासी गुरजंट सिंह के रूप में हुई है।

DGP Gaurav Yadav Punjab

आरोपियों की पहचान हुई

पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थ के अलावा आरोपियों की हैचबैक हुंडई आई-20 कार (नंबर पीबी10 जीएच 0140) भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वे खेप लाने-ले जाने के लिए करते थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों और सीमा पार से सप्लाई करने वाले एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सी.आई. अमृतसर की पुलिस टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि एक विदेशी व्यक्ति पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में है और वह अपने पंजाब आधारित सहयोगियों—मनिंदर सिंह और गुरजंट सिंह—की मदद से राज्य में नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहा है।

हैंडलर से नशीले पदार्थों की खेप मिली

उन्होंने आगे बताया कि जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को अपने हैंडलर से नशीले पदार्थों की खेप मिली थी, जिसे वे किसी अन्य पार्टी तक पहुंचाने के लिए अपनी आई-20 कार में जिला अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के गांव धारीवाल जा रहे थे।

इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके में नाके लगाए और दोनों संदिग्धों को रोककर उनके कब्जे से 5 किलो हेरोइन बरामद की। मामले में आगे की जांच जारी है। इस संबंध में FIR नंबर 18 दिनांक 21-03-2026 को पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version