डेली संवाद, मोहाली। Punjab Power Cut News: पंजाब के कई शहरों में बिजली कटौती की सूचना है। मोहाली के कई सेक्टरों में मंगलवार को निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक करीब तीन घंटे का पावर कट लगाया जाएगा।

बिजली विभाग के अनुसार पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) में यह कट फीडर को डी-लोड करने के लिए किए जा रहे जरूरी रखरखाव कार्य के चलते लगाया जा रहा है। इस दौरान सेक्टर-67, आईटी इंडस्ट्री सेक्टर-67, सेक्टर-68, सेक्टर-69, सेक्टर-62 और सेक्टर-63 के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Power Cut in Punjab

बिजली विभाग ने दी सूचना

विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को लंबे समय तक किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बिजली विभाग ने क्षेत्र के निवासियों और व्यावसायिक संस्थानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। खासतौर पर पानी की व्यवस्था, बैकअप पावर और अन्य जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि पावर कट के दौरान किसी असुविधा से बचा जा सके।

समय पर काम पूरा होगा

विभाग ने यह भी भरोसा दिलाया है कि कार्य को समय पर पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा और निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल कर दी जाएगी।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version