Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा मध्य एशियाई देश से भगोड़े भुवनेश चोपड़ा को लाया गया वापस

    Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा मध्य एशियाई देश से भगोड़े भुवनेश चोपड़ा को लाया गया वापस

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal12 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा मध्य एशियाई देश से भगोड़े भुवनेश चोपड़ा को लाया गया वापस
    Police
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए छेड़े गए अभियान के दौरान सीमा पार से चल रहे संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सक्रिय सहयोग से कई जघन्य अपराधों में शामिल भगोड़े भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष को कानून के दायरे में लाने के लिए मध्य एशियाई देश से निर्वासित करने के बाद सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है।

    यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देश पर गठित आंतरिक सुरक्षा विंग के तहत कार्य करने वाले नव स्थापित ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रेडिशन सेल (ओएफटीईसी) ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई है।

    भुवनेश देश निकाला दे दिया गया

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आरोपी भुवनेश चोपड़ा की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों को ट्रैक करने और सीमित करने के लिए रैड नोटिस (रेड कॉर्नर नोटिस) और लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। उन्होंने कहा, ‘निरंतर अंतरराष्ट्रीय समन्वय के परिणामस्वरूप एक मध्य एशियाई देश में उसके ठिकाने का पता लगाया गया, जिसके बाद उसे (भुवनेश) देश निकाला दे दिया गया और नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    जानकारी के अनुसार फिरोजपुर का रहने वाला आरोपी भुवनेश चोपड़ा फिरोजपुर के सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड और नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामलों सहित हाई-प्रोफाइल अपराधों के संबंध में वांछित था। आरोपी के खिलाफ फिरोजपुर, फाजिल्का और पटियाला जिलों में कम से कम नौ मामले दर्ज हैं।

    DGP Gaurav Yadav Punjab
    DGP Gaurav Yadav Punjab

    हवाई अड्डे पर पहुंचने पर किया गिरफ्तार

    डीजीपी ने कहा कि आरोपी भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष पाकिस्तान से पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी में सहायता कर रहा था और कानून से बचने के लिए विदेश भागने में सफल हो गया था। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी के अलावा चोपड़ा अगस्त 2024 में फिरोजपुर में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता भी था, जिसमें चोपड़ा और दिलदीप सिंह की आपसी रंजिश के चलते दिलदीप सिंह समेत एक युवा लड़की और एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई थी।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि चोपड़ा की गिरफ्तारी से फिरोजपुर और पड़ोसी सीमावर्ती जिलों में आने वाली नशीले पदार्थों की खेपों का लॉजिस्टिक्स नेटवर्क काफी हद तक कमजोर हो जाएगा, जिससे सीमा पार से चल रही नशीले पदार्थों की तस्करी संबंधी गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा।



















    No related posts.

    Big News Central Agencies Central Asian Daily News Daily News In Hindi Daily Update Fugitive Bhuvnesh Chopra Hindi News Latest News Latest News In Hindi Punjab Punjab News Punjab news In Hindi Punjab police Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleGST Scam: फर्जी GST फर्म बनाकर 1.77 करोड़ की Tax चोरी, दो कारोबारी गिरफ्तार
    Next Article Punjab: केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: दूध सैंपलिंग अभियान के बाद पंजाब में दो दिवसीय व्यापक पनीर सैंपलिंग अभियान

    20 May, 2026

    Punjab News: दुबई आधारित ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़; 10 किलो आई.सी.ई. और 4 किलो हेरोइन समेत दो गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.