डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में वेरका (Verka) ब्रांड के दूध पाउडर के सैंपल फेल होने के बाद तीन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। मिल्कफेड के एमडी राहुल गुप्ता ने लुधियाना मिल्क प्लांट के जीएम दलजीत सिंह समेत तीन अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना की जांच में सप्लाई किए गए वेरका (Verka) दूध पाउडर के सैंपल क्वालिटी मानकों पर खरे नहीं उतरे। इस कारण लगभग 125 मीट्रिक टन दूध पाउडर की खेप को वापस लौटा दिया गया।

सेना ने भेजा नोटिस

सेना की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सात दिनों के भीतर ये नमूने उनके कार्यालय से ले जाए जाएँ। यदि तय समय में नमूने नहीं लिए गए, तो उन्हें अधिकारियों की कमेटी द्वारा नष्ट कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। विवाद बढ़ने पर विभाग ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की है, जो मामले की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह (Balbir Singh) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दो सैंपल फेल पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वेरका अपने स्तर पर जांच कर रहा है और अगर आवश्यकता पड़ी तो फूड सप्लाई विभाग भी इस मामले में जांच करेगा। वहीं विपक्ष ने मामले को गंभीर बताया और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version