डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में लूट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन ऐसी वारदातें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुटेरों द्वारा एक घर को निशाना बनाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) में कुछ अज्ञात लुटेरों द्वारा एक सुनार के घर को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि लुटेरे एक सुनार के घर में घुस गए और बंदूक की नोक पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर भारी मात्रा में नकदी और गहने लेकर फरार हो गए।

इलाके में चिंता का माहौल

घटना के बाद इलाके में भय और चिंता का माहौल बन गया है। यह घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। इसी बीच, अचानक कुछ लोग घर में घुस आए। उन्होंने हथियार दिखाकर परिवार को डराया और सभी सदस्यों को एक जगह बांध दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

परिवार के सदस्यों के अनुसार, लुटेरे निहंग बाणे में थे। उन्होंने नकदी और कीमती सामान के लिए घर की तलाशी ली और लगभग 3 करोड़ रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए।

Robbed

इस घटना के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है ताकि लुटेरों के बारे में कोई सुराग मिल सके।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version