डेली संवाद, कुरुक्षेत्र। Fraud Travel Agent: वीजा एजेंट (Visa Agent) से तंग आकर एक महिला द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि वीजा एजेंट द्वारा परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने और लाखों की ठगी से तंग आकर महिला ने सुसाइड कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) के पिहोवा में वीजा एजेंट (Visa Agent) से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बेटे को ऑस्ट्रेलिया (Australia) भेजने के लिए चंडीगढ़ के एजेंट को 20 लाख रुपए दिए थे, लेकिन एजेंट ने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा।

VISA Fraud

एजेंट ने जान से मारने की धमकियां दी

इसके साथ ही एजेंट ने पैसे और डॉक्यूमेंट लौटाने से मना कर दिया। जिसके चलते महिला काफी परेशान थी। पैसे मांगने पर एजेंट लगातार परिवार को धमका रहा था। महिला ने पैसे लौटाने के लिए दोबारा एजेंट से बातचीत की तो एजेंट ने जान से मारने की धमकियां दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी से तंग आकर महिला ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक महिला की पहचान मलकीत कौर (44) निवासी अधोया के रूप में हुई है।

ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 25 लाख की मांग

महिला अपने बेटे जश्नप्रीत सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहती थी। जिसके चलते परिवार ने चंडीगढ़ में न्यू बॉस इंटरनेशनल के ऑफिस में गए यहां उनकी मुलाकात काजोल, इसीता और अमन एजेंट से हुई। इन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की जिसमें 20 लाख रुपए एडवांस दिए गए।

Visa Fraud

वहीं काफी समय बीत जाने के बाद एजेंट ने वीजा नहीं लगवाया। महिला ने एजेंट से फोन पर बात की तो आरोपी धमकियां देने लगा। इसके साथ ही आरोपी ने पैसे, पासपोर्ट, DMC और बाकी डॉक्यूमेंट भी लौटाने से मना कर दिया। इससे महिला परेशान हो गई।

इलाज के दौरान मौत

इसके बाद महिला ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आरोपी एजेंट के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 108 और 3(5) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version