डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मिडिल-ईस्ट में जारी उठा-पटक के बीच मंगलवार को एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी, दोनों कीमती धातु नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price

इसके साथ ही 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 1.91 प्रतिशत के बड़े नुकसान के साथ 2,37,199 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। मंगलवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 1,51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो सोमवार को 1,51,721 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आज कारोबार के दौरान सोने की कीमत 1,51,802 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें आज गिरावट के साथ 2,40,490 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो कल 2,41,824 रुपये के भाव पर बंद हुई थी।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version