डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में भीषण गर्मी लगातार बढ़ रही है। जिसकी वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पंजाब में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तापमान बढ़ने के कारण लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 24 और 25 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गरज के साथ बारिश
इसके बाद 26 से 28 अप्रैल के बीच पंजाब (Punjab) के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं और बिजली गिरने के साथ-साथ गरज के साथ बारिश भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं चंडीगढ़ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 40.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 40.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 41.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 42 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।










