डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक एवं अशोक मित्तल के भारतीय जनता पार्टी (BJP)  परिवार में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पंजाब की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है।

एजेंडे को और गतिऔर मजबूती मिलेगी

उन्होंने कहा कि इन सभी अनुभवी और जनसमर्पित नेताओं के भाजपा से जुड़ने से पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और विचारधारा को नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विकास और सुशासन के एजेंडे को और गतिऔर मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी, विकासोन्मुख और जनहितैषी राजनीति को व्यापक समर्थन मिल रहा है। पंजाब में भी लोग अब स्थिर, ईमानदार और विकास के प्रति प्रतिबद्ध विकल्प चाहते हैं। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल जैसे नेताओं का भाजपा में स्वागत इस बात का प्रमाण है कि पार्टी की नीतियों और दृष्टिकोण पर समाज के विभिन्न वर्गों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

अशोक मित्तल, संदीप पाठक, राघव चढ्ढा, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल ने AAP पार्टी छोडी

जनसंपर्क का लाभ पार्टी को मिलेगा

राठौर ने विश्वास जताया कि इन नेताओं के अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा पंजाब में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि भाजपा सभी नए साथियों के साथ मिलकर पंजाब के किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम जनता के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राकेश राठौर ने अंत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दरवाजा उन सभी के लिए खुला है जो राष्ट्र निर्माण, सुशासन और विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने नए साथियों का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए आशा

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version