डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस को हरी झंडी दिखाई। सुशील रिंकू ने इस ट्रेन का स्टापेज जालंधर कैंट स्टेशन के लिए मांगा था, जिसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृत दे दी। अब ये वंदेभारत जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगा और जालंधर समेत आसपास के कई जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली (Delhi) में मुलाक़ात कर वंदेभारत (Vande Bharat Express)  ट्रेन नंबर 22439 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) का ठहराव जालंधर (Jalandhar) कैंट रेलवे स्टेशन के लिए मांगी थी। जिस पर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी प्रदान कर दी।

लोगों की मांग हुई पूरी

आपको बता दे कि लंबे समय से जालंधर, होशियारपुर, नकोदर, कपूरथला सहित आस-पास के जिलों के श्रद्धालु यह मांग कर रहे थे कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु उन्हें दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस का सीधा लाभ मिल सके। वहीं यह मांग उनकी पूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

रेलवे द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार गाडी संख्या 22439 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) अब जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 10.04 बजे पहुंचेगी और 10.06 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22440 (कटरा से नई दिल्ली) शाम 6.51 बजे जालंधर कैंट पहुंचेगी और 6.53 बजे रवाना होगी। हालांकि जालंधर कैंट पर ठहराव देने के कारण ट्रेन के समय में कुछ बदलाव किया गया है।

समय-सारिणी में मामूली बदलाव

गाड़ी संख्या 22439 अब जम्मू डिवीजन के भोगपुर स्टेशन पर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 22440 अंबाला डिवीजन के साहनेवाल स्टेशन पर 5 मिनट की देरी से पहुंचेगी। इस बदलाव के चलते अब जम्मू और अंबाला डिवीजनों को इन ट्रेनों की समय-सारिणी में मामूली बदलाव करना पड़ेगा।

इस फैसले से ना केवल जालंधर बल्कि आस-पास के इलाकों के श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब वे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कम समय में और अधिक आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। इस मौके पर जालंधर कैंट के स्टेशन सुपरिंटैंडेंट जेबी पटेल, सीएमआई नितेश कुमार, डिप्टी सुपरिंटैंडेंट सचिन रत्ती, सीएचआई डीपी मीणा, एसएसई प्रवीण कुमार, सन्नी बत्रा, तरुण बठला और पारूल अरोड़ा मौजद थे।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version