डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने देर शाम भार्गव कैंप इलाके में मेडिकल स्टोर्स (Medical Store) पर बड़ी कार्रवाई की।

इस दौरान एसएस मेडिकल स्टोर नामक दुकान पर छापेमारी करते हुए पुलिस (Jalandhar Police) ने 500 से अधिक प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

medicine

संचालकों को सख्त चेतावनी

एडीसीपी सिटी टू राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने इलाके में चल रहे मेडिकल स्टोर्स की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया था। इसी दौरान एसएस मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएं पाई गईं और भारी मात्रा में बिना अनुमति के प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना रसीद या अवैध तरीके से दवाइयों की बिक्री करते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version