डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में आर्कीटैक्ट की मिलीभगत से कुछ कालोनाइजर और बिल्डर्स नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिना किसी लाइसेंस और सीएलयू के ही कालोनी काटी जा रही है। ताजा मामला गुरदयाल नगर एक्सटेंशन का सामने आया है। यहां सुक्खा नाम का एक व्यक्ति ने नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचा दिया है। सुक्खा ने एक आर्कीटैक्ट की मदद से अफसरों से सांठगांठ किया और अवैध कालोनी काट दी है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के गुरदयाल नगर एक्सटेंशन में अवैध कालोनी काटी गई है। बताया जा रहा है कि सुक्खा नामक व्यक्ति ने सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया है। सूत्र बता रहे हैं कि सुक्खा ने एक आर्कीटैक्ट की मिलीभगत से विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया।

करोड़ों का चूना लगाया

सूत्र बताते हैं कि अवैध कालोनी काटने वाले सुक्खा के खिलाफ शिकायत भी हुई है। जिससे अवैध कालोनी की जांच सीधे उन फाइलों तक पहुंच चुकी है जहां जमीन, प्लॉटिंग, नक्शे और एनओसी फर्जी किए गए हैं। इसमें विभागीय चुप्पी के कई राज दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

नगर निगम के अफसरों का कहना है कि सुक्खा के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अफसरों के मुताबिक अवैध कालोनी काटने वालों के खिलाफ कोई भी रियायत नहीं बरती जाएगी। उधर, सूत्रों के मुताबिक सुक्खा कार्रवाई को रुकवाने को लेकर राजवनीतिक आकाओं की शरण में है। लेकिन कार्रवाई कभी भी हो सकती है।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version