डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के सुच्ची पिंड स्थित Indian Oil Corporation डिपो के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़े दो तेल टैंकरों में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान तेज हवाओं ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे लपटें तेजी से फैल गईं और दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई देने लगा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जालंधर (Jalandhar) फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

Fire

टैंकर डिपो के पास पार्किंग में खड़ा किया था

गुरदासपुर निवासी ड्राइवर राजू ने बताया कि उसने अपना टैंकर डिपो के पास पार्किंग में खड़ा किया था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक टैंकर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जो तेज हवा के चलते पास खड़े दूसरे टैंकर तक फैल गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

फायर ब्रिगेड अधिकारी लक्की ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही उनकी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू में किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version