डेली संवाद, चंडीगढ़। Paytm Payment Bank: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। Reserve Bank of India ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस रद्द कर दिया है, जिसके बाद बैंक को अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग गतिविधि करने की अनुमति नहीं होगी।

आरबीआई (RBI) के इस फैसले के बाद यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हालांकि, ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि बैंक में जमा धन सुरक्षित रहेगा और ग्राहकों को उनकी जमा राशि वापस की जाएगी। साथ ही आरबीआई इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए उच्च न्यायालय का भी रुख कर सकता है।

बैंक के खिलाफ सख्त कदम

यह पहली बार नहीं है जब आरबीआई ने इस बैंक के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। इससे पहले भी कई बार नियमों के उल्लंघन और प्रबंधन में खामियों को लेकर चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण अंततः यह बड़ा फैसला लिया गया।

RBI Big Action

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आरबीआई ने लाइसेंस रद्द करने के पीछे चार प्रमुख कारण बताए हैं। पहला, बैंक का संचालन ऐसे तरीके से किया जा रहा था जो बैंक और ग्राहकों दोनों के हित में नहीं था। दूसरा, बैंक का प्रबंधन और कार्यप्रणाली ग्राहकों व आम जनता के हितों के अनुरूप नहीं पाई गई।

तीसरा, आरबीआई का मानना है कि बैंक को जारी रखने से न तो संस्था को और न ही देश की वित्तीय व्यवस्था को कोई लाभ मिल रहा था। चौथा और सबसे महत्वपूर्ण कारण यह रहा कि बैंक ने भुगतान बैंक लाइसेंस जारी करते समय तय की गई शर्तों का पालन नहीं किया।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version