डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में पति-पत्नी के बीच बचाव को लेकर भाजपा पार्षद को महंगा पड़ गया। दरअसल भाजपा पार्षद पर एक व्यक्ति को पीटने का आरोप लगा है। यही नहीं, शिकायत के बाद पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) के प्रेम नगर इलाके में भाजपा के एक पार्षद और उसके साथी पर मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी मायके चली गई
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह ने थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताये के लड़के मोहन सिंह के बेटे सुरिंदर सिंह की पत्नी किसी कारणवश नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। परिवार के सदस्य उसे वापस लाने के लिए 22 अप्रैल 2026 को जाने की तैयारी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
शिकायत में बताया गया कि 21 अप्रैल की सुबह लक्ष्मण सिंह अपने भाई के घर इस संबंध में सलाह-मशविरा कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी और भाजपा पार्षद मुकेश खत्री वहां पहुंच गया। आरोप है कि वह नशे की हालत में था और उसने कहा कि वे चाहे जितनी कोशिश कर लें, महिला वापस नहीं आएगी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

मारपीट शुरू कर दी
लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि इसके बाद मुकेश खत्री ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका साथी बंटी खत्री भी मौके पर पहुंच गया और उसने भी कथित तौर पर मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने उसकी पगड़ी उतार दी और उसके बाल खींचे। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकेश खत्री और बंटी खत्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 126(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।










