डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरे राज्य के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए पंजाब के रक्षा सेवा भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन का काम जल्दी शुरू करने संबंधी महत्वपूर्ण बैठक की।

इस मौके पर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रधान सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, डायरेक्टर ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) तथा ग्रुप कैप्टन प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल कपूरथला, आई. मनोज मेनन विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की वर्तमान स्थिति, रेस्टोरेशन योजना तथा प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में मंत्री को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर सैनिक स्कूल से संबंधित प्रशासनिक मुद्दों और बजट पर भी विशेष चर्चा की गई।

ये रहे उपस्थित

बैठक के दौरान मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐतिहासिक सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन के काम की पूरी योजना तुरंत तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इस इमारत के लिए आवश्यक फंडों की सूची बनाकर जल्दी भेजी जाए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्कूल की रेस्टोरेशन के लिए आवश्यक फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने निर्देश दिया कि इस काम के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ तालमेल कार्रवाई शुरू किया जाए। साथ ही उन्होंने साफ चेतावनी दी कि काम में ढिलाई या लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने मंत्री को हर काम समय पर पूरा करने और आवश्यक कार्रवाई तुरंत शुरू करने का विश्वास दिलाया।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version