डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत, राजस्व कार्यालय कट्टू सब-तहसील धनौला, जिला बरनाला में तैनात पटवारी हरमनजीत सिंह को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव कट्टू, जिला बरनाला के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

Bribe

5000 रुपये रिश्वत की मांग

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी कृषि योग्य भूमि पर पंजाब ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया था और बैंक को अपना सारा कर्ज वापस कर दिया था। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बैंक का कर्ज चुकाने के बाद आरोपी पटवारी ने इस संबंध में जमीन के रिकॉर्ड में एंट्री करने के बदले 5000 रुपये रिश्वत की मांग की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version