डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, सब-डिवीजन कुप कलां, जिला मलेरकोटला में तैनात उप-मंडल अधिकारी (SDO) हरदीप सिंह को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 ₹10,000 रिश्वत की मांग की

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव भोगीवाल, जिला मलेरकोटला के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी एस.डी.ओ. हरदीप सिंह ने शिकायतकर्ता के घर की जांच की और उसे बताया कि उसके घर में अवैध बिजली मीटर लगे हुए हैं। इस संबंध में आरोपी एस.डी.ओ. ने इन बिजली मीटरों को चालू रखने के लिए शिकायतकर्ता से ₹10,000 रिश्वत की मांग की। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

Bribe

₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

शिकायतकर्ता किसी भी गैर-कानूनी तरीके को अपनाने या रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version