डेली संवाद, मुंबई। 4 Idiots: भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और कल्ट फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब लगभग मुहर लग गई है।

अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने खुद इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है, जिसके बाद यह साफ हो गया है कि रैंचो, फरहान और राजू की तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी। इंडस्ट्री में इस फिल्म को फिलहाल ‘4 इडियट्स’ के नाम से चर्चा मिल रही है और इसे आने वाले वर्षों की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल माना जा रहा है।

Aamir Khan

आमिर खान फिर बनेंगे रैंचो

जानकारी के अनुसार निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी ने कहानी पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी पहली फिल्म के अंत के करीब 10 से 15 साल बाद की होगी। इस बार कहानी में दिखाया जाएगा कि जिंदगी में सफलता हासिल करने के बाद भी रैंचो, फरहान और राजू नई चुनौतियों से कैसे जूझते हैं और बदलते दौर की शिक्षा व्यवस्था से उनका टकराव किस तरह होता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सूत्रों के मुताबिक आमिर खान कहानी का नरेशन सुन चुके हैं और उन्होंने इसे “बेहद अतरंगी और भावनात्मक” बताया है। फिल्म में इस बार आधुनिक शिक्षा प्रणाली, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल दौर के बढ़ते दबाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सकता है। कहानी इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमेगी कि तकनीक की अंधी दौड़ में इंसानी भावनाएं और रचनात्मकता कहीं पीछे तो नहीं छूट रही।

विकी कौशल निभा सकते हैं अहम किरदार

फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि अभिनेता विकी कौशल भी इस सीक्वल का हिस्सा बन सकते हैं। राजकुमार हिरानी के साथ ‘संजू’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके विकी को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है।

बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार एक नया और फ्रेश एंगल लेकर आएगा, जो कहानी को और दिलचस्प बनाएगा। सूत्रों की मानें तो आमिर खान, राजकुमार हिरानी और विकी कौशल के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कई दौर की मीटिंग्स हो चुकी हैं। विकी ने मौखिक रूप से फिल्म के लिए हामी भी भर दी है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।

बदलते एजुकेशन सिस्टम पर आधारित होगी कहानी

वहीं आर. माधवन और शरमन जोशी की वापसी को लेकर भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि तीनों पुराने दोस्त एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version