डेली संवाद, नई दिल्ली। Actor Vijay: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार Vijay इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अभिनय से राजनीति तक का सफर तय करने वाले विजय ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और करोड़ों दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, उनके शानदार फिल्मी सफर में एक ऐसी फिल्म भी रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी निराशा हाथ लगाई।
मेकर्स को उम्मीद थी कि रिकॉर्ड तोड़ कमाई होगी
यह फिल्म थी ‘पुली’, जिसे विजय (Vijay Thalapathy) के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना जाता है। साल 2015 में रिलीज हुई ‘पुली’ एक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म थी, जिसे बड़े स्तर पर तैयार किया गया था। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। मेकर्स को उम्मीद थी कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी, लेकिन रिलीज के बाद इसका प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
भारी-भरकम बजट में बनी यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में असफल साबित हुई। बताया जाता है कि ‘पुली’ का बजट करीब 130 करोड़ रुपये था। उस समय यह तमिल सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म केवल करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर पाई।
मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा
कमाई और बजट के बीच बड़े अंतर की वजह से मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा। यही कारण है कि इसे विजय के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में शामिल किया जाता है। फिल्म में विजय के साथ दिवंगत अभिनेत्री Sridevi ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा Sudeep, Shruti Haasan और Hansika Motwani जैसे कलाकार भी इस मल्टीस्टारर फिल्म का हिस्सा थे।
मजबूत स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म सफलता हासिल नहीं कर सकी। वहीं, विजय की आगामी और कथित आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। माना जा रहा है कि यह राजनीतिक ड्रामा फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है।









