Punjab News: शहर के रिहायशी इलाके में जोरदार ब्लास्ट, घर के शीशे-दरवाजे और दीवारें टूटी, 2 महिलाएं झुलसी

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक जोरदार ब्लास्ट हुआ है जिसमें दो महिलाएं झुलस गई है। वहीं ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) के गेट हकीमां थाने के अनगढ़ इलाके में एक घर में ब्लास्ट हुआ है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि घर की खिड़कियां, दरवाजे और दीवारें टूट गईं। विस्फोट के बाद घर से धुआं और आग निकलती देखी गई।

लोगों में दहशत

जांच के लिए एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। विस्फोट के समय घर में दो महिलाएं मौजूद थीं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

Blast In Punjab
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और दमकल कर्मियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। वहीं लोगों को घर पर अवैध रूप से पटाखे बनाए जाने का संदेह है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए ACP-4 सुरिंदर सिंह ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Exit mobile version