डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के एक ठेकेदार ने दूसरे कांट्रेक्टर पर आरोप लगाया है। आरोप है कि ठेकेदार ने वाहनों के नंबर गलत देकर ठेका हासिल करने की कोशिश की। इसकी शिकायत के बाद टैंडर कैंसिल कर दिया गया।
जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के पूर्व कर्मचारी और ठेकेदार सतपाल गिल ने आरोप लगाया है कि गौरव गुप्ता की फर्म द्वारा वाहनों के गलत नंबर के जरिए सफाई का ठेका लेने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी के बाद उन्होंने मेयर और कमिश्नर से शिकायत की तो टैंडर ही कैंसिल कर दिया गया।
ठेका लेने की कोशिश
सतपाल गिल ने आरोप लगाया कि गुप्ता की जिस फर्म के जरिए गलत कागज लगाकर ठेका लेने की कोशिश की, उसका टैंडर कैंसिल कर दिया है। वहीं, गौरव गुप्ता ने कहा है कि ठेकेदार सतपाल गिल नगर निगम के मुलाजिम होने के साथ साथ आकाश नाम से ठेकेदारी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसकी शिकायत के बाद सतपाल गिल ने पिछले साल अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। गुप्ता आरोप लगाया कि सतपाल गिल की पत्नी नगर निगम में सरकारी मुलाजिम हैं। कायदे से उन्हें ठेका नहीं दिया जा सकता है।
