डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पंजाब में भाजपा नेता पर हमला होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा नेता व उनका पत्नी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बरनाला (Barnala) में भाजपा के जिला महासचिव और नगर कौंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग नीटा तथा उनकी पत्नी ममता गर्ग पर हमलावरों ने हमला किया है। घटना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रामबाग रोड स्थित सर्विहितकारी स्कूल के पास हुई।
हमला करने का प्रयास
नरेंद्र गर्ग ने बताया कि वे एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन पर हमला करने का प्रयास किया। आरोपियों के पास हथियार थे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सुरक्षा की दृष्टि से नरेंद्र गर्ग ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दो हवाई फायर किए, जिससे हमलावर डरकर मौके से भाग गए। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि हमलावर नशे में थे और उनका उद्देश्य लूटपाट करना था।
शहर थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।










