डेली संवाद, पटना। Bihar Cabinet Expansion News: बिहार (Bihar) में नई सरकार के गठन के 22 दिन बाद गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार किया गया। राजधानी पटना (Patna) के ऐतिहासिक गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस विस्तार के साथ राज्य की राजनीति में नए समीकरण और कई नए चेहरे सामने आए हैं।
बिहार (Bihar) की नई कैबिनेट में भाजपा के 15, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 13, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 2, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के 1 मंत्री शामिल किए गए हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद अब बिहार सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या 34 हो गई है।
विभागों का बंटवारा
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने गृह विभाग समेत कुल 6 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं बिहार (Bihar) की राजनीति में पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार (Nishant Kumar) को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निशांत फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उन्हें महत्वपूर्ण विभाग मिलने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव (Bijendra Prasad Yadav) को वित्त विभाग सौंपा गया है, जबकि दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) जल संसाधन विभाग संभालेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (Vijay Sinha) को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिक्षा विभाग पहली बार भाजपा के हिस्से में आया है और इसकी कमान मिथिलेश तिवारी को सौंपी गई है।
इन मंत्रियों ने ली शपथ
श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी ने मंत्री पद की शपथ ली।
इनके अलावा केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार एवं दीपक प्रकाश ने मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
8 नए चेहरे
इस बार बिहार (Bihar) कैबिनेट में कुल 8 नए चेहरों को जगह मिली है। इनमें निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी और श्वेता कुमारी जैसे नाम शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह विस्तार आगामी चुनावों और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर किया गया है।
करीब 25 मिनट तक चले शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों ने पांच-पांच के समूह में शपथ ली। पहले चरण में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह और दिलीप जायसवाल ने शपथ ग्रहण की।
PM मोदी की मौजूदगी
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मौजूदगी भी चर्चा का केंद्र रही। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री ने नितीश कुमार (Nitish Kumar) को अपने पास बुलाया और दोनों नेताओं के बीच मंच पर गर्मजोशी से मुलाकात हुई। इस दौरान नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रखकर बातचीत की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
हालांकि समारोह के दौरान प्रोटोकॉल को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सीधे राष्ट्रगान से की गई, जबकि परंपरा के अनुसार पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ बजाया जाना चाहिए था। दूसरी ओर, दो बार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके मंगल पाण्डेय (Mangal Pandey) को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली। सूत्रों के मुताबिक पार्टी संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
