डेली संवाद, कनाडा। Canada Spouse Visa: कनाडा जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कॉन्ट्रैक्ट मैरिज कर स्पाउस वीजा (Spouse Visa) पर कनाडा (Canada) जाने वालों को कनाडा सरकार ने बड़ा झटका दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज कर स्पाउस वीजा (Spouse Visa) पर कनाडा (Canada) जाने वालों के लिए बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि कनाडाई सरकार ने स्पाउस वीजा के नियमों को सख्त कर दिया है।
परीक्षा पास करना आवश्यक
कनाडा के आव्रजन विभाग (IRCC) की फॉरवर्ड रेगुलेटरी प्लान के अनुसार, अब कनाडा आने वाले जीवनसाथियों के लिए भाषा (IELTS) परीक्षा को पास करना आवश्यक होगा। कनाडा (Canada) के स्पाउस ओपन वर्क परमिट के तहत, अब केवल उच्च कौशल प्राप्त, मास्टर या पीएचडी छात्रों के जीवनसाथी ही ओपन परमिट प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बता दे कि कनाडा (Canada) के इस नए नियम का सबसे ज्यादा असर पंजाबियों पर पड़ेगा। पंजाब के आव्रजन विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब से प्रति वर्ष औसतन 35 हजार स्पाउस वीजा आवेदन प्राप्त होते हैं। वर्तमान में दूतावास में स्पाउस वीजा के लिए लगभग 22 हजार आवेदन प्रॉसेस में हैं।
यह परीक्षा केवल उस साथी के लिए आवश्यक होगी जो भारत से वर्क परमिट पर कनाडा में आने के लिए आवेदन कर रहा है। कनाडा में रह रहे साथी को किसी परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी। बता दे कि आवेदक अपने देश में रहते हुए आईईएलटीएस या सीईएलपीआईपी परीक्षा दे सकता है।








